सड़क पर आतिशबाजी कर कार के बोनट पर काटा केक6 आरोपी गिरफ्तार, खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

मनेन्द्रगढ़ जिला खड़गवां सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने सड़क पर आतिशबाजी करते हुए कार की बोनट पर जन्मदिन का केक काटने वाले युवकों के खिलाफ कार्यवाही की है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर 2025 को एक व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अटल चौक खड़गवां में सड़क पर कार खड़ी कर युवकों द्वारा आतिशबाजी करते हुए कार की बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मनाने का दृश्य दिखाई दे रहा था सूचना पर थाना खड़गवां पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें पता चला कि 27 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे संग्राम गुप्ता निवासी खड़गवां ने अपने साथियों के साथ बिलासपुर-चिरमिरी स्टेट हाईवे पर सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार (CG 16 CQ 0865) खड़ी कर सार्वजनिक स्थान पर आतिशबाजी करते हुए जन्मदिन मनाया था। मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जाने पर पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के दिशानिर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई,पुलिस ने आरोपी संग्राम गुप्ता पिता शंकर प्रसाद गुप्ता निवासी खड़गवां के विरुद्ध अपराध क्रमांक 223/25 धारा 288, 285, 190 बी.एन.एस. एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117, 122 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पूछताछ में संग्राम गुप्ता ने अपने साथियों प्रकाश सिंह कुशवाहा, नियाज खान, सद्दाम अहमद, माखनलाल और राहुल विश्वकर्मा (सभी निवासी खड़गवां) के साथ मिलकर सड़क पर आतिशबाजी और केक काटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार मारुति स्विफ्ट CG 16 CQ 0865 को दस्तावेज सहित 29 अक्टूबर 2025 को जप्त कर लिया और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



