लखन लाल देवांगन,उद्योग एवं श्रम मंत्री,छत्तीसगढ़ शासन जिला एनसीबी कैट व्यापारिक संस्था मंत्री से की मुलाकात उद्योग बढ़ावा देने के लिए दिया ज्ञापन

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी क्षेत्र में एल्यूमिनियम एलॉय एवं मोटर व्हीकल पार्ट्स,एक्सेसरीज़ की एक बृहद औद्योगिक इकाई स्थापित किए जाने हेतु
सविनय निवेदन है कि कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी इकाई की ओर से हम आपको यह मांग पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं,मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से अत्यंत समृद्ध है, किन्तु औद्योगिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। यदि यहां एक बड़ा उद्योग स्थापित किया जाए तो यह क्षेत्र पुनः आर्थिक दृष्टि से समृद्ध हो सकता है व्यापारिक संस्था कैट
हमारे निवेदन के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं,
1.क्षेत्र,की,प्राकृतिकव,औद्योगिक,संभावनाएँ,कोयला भंडार: इस क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में कोयला उपलब्ध है, जो किसी भी भारी उद्योग के लिए ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख साधन है,जल संसाधन: अनेक नदियों की उपलब्धता से उद्योग हेतु पर्याप्त जल की आपूर्ति संभव है।
धातुओं की उपलब्धता: समीपवर्ती बालको–कोरबा क्षेत्र में एल्युमिनियम प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न धातुएँ व्यापक मात्रा में प्राप्त होती हैं।
परिवहन सुविधा: यह क्षेत्र मध्य भारत में स्थित है तथा कोलकाता,मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप होने से चारों दिशाओं में माल आपूर्ति व निर्यात–आयात की सुविधा सहज होगी,आदिवासी बहुल क्षेत्र: यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है, अत यहां उद्योग की स्थापना से आदिवासी युवाओं को व्यापक रोजगार के अवसर मिलेंगे,जिससे,उनका,सामाजिक–आर्थिक उत्थान सुनिश्चित होगा,भूमि की उपलब्धता: पूर्व में बंजी–बुंदेली क्षेत्र में पॉवर प्लांट हेतु लगभग 400 एकड़ भूमि आरक्षित उपलब्ध की गयी थी, जिसे इस प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के लिए उपयोग में लाया जा सकता है

  1. प्रस्तावित उद्योग
    हमारा सुझाव है कि इस क्षेत्र में—
    एल्यूमिनियम एलॉय निर्माण इकाई
    मोटर वाहन के पार्ट्स एवं एक्सेसरीज़ निर्माण की बृहद फैक्ट्री स्थापित की जाए,(3.)लाभ
    इससे रोज़गार के हजारों अवसर सृजित होंगे,स्थानीय व्यापारियों और लघु उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
    चिरमिरी और आसपास के क्षेत्रों की विकट समस्याएँ जैसे बेरोज़गारी, पलायन, आर्थिक पिछड़ापन दूर होंगे।
    राज्य सरकार को कर व राजस्व में वृद्धि प्राप्त होगी,यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ के औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान प्राप्त करेगा,निवेदन,अतः हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इस क्षेत्र की विशिष्टताओं और संभावनाओं को देखते हुए चिरमिरी,मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में एल्यूमिनियम एलॉय एवं मोटर व्हीकल पार्ट्स निर्माण हेतु बृहद औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाए इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख आवश्यकता है कि परसगदी औद्योगिक क्षेत्र की तर्ज पर यहाँ और भी अन्य नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की घोषणा कर शीघ्र कार्यवाही प्रारंभ की जाए।” हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन और प्रयासों से यह क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button