भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का 11 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़ आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी

मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का 11 सितम्बर 2025 को मनेन्द्रगढ़ आगमन हो रहा है। इस अवसर पर जिला संगठन द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है।
कार्यक्रम अनुसार, दोपहर 1 बजे श्री सिद्ध बाबा मंदिर के पास किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का स्वागत होगा। इसके बाद 1.30 बजे खेडिया टाकीज के पास स्वागत, 1.45 बजे रेस्ट हाउस तथा 2.20 बजे जिला कार्यालय आगमन पर उद्बोधन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया है
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले के मार्गदर्शन एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएं।
जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा चंद्र प्रताप सिंह एवं जिला महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा संगठन कार्य में सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ज के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।



