दीपेश सैनी ने संभाली खडगांव थाने की कमान अब अवैध कारोबारी की खैर नहीं

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी थाना खड़गवां में नए थाना प्रभारी के रूप में तेज़तर्रार पुलिस थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने पदभार संभाल लिया है
नए थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने पदभार ग्रहण करते ही थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, तत्परता एवं जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए
उन्होंने कहा की आम नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण एवं जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी
स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा की पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता ही क्षेत्र में सुरक्षा और सौहार्द का आधार है।
थाना प्रभारी दीपेश सैनी के पदभार संभालने पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके कार्यकाल को सफल एवं जनहित में उपयोगी होने की आशा व्यक्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button