तेज आवाज मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट वाहन पर कार्यवाही पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही चलती रहेगी थाना प्रभारी दीपेश सैनी

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी थाना प्रभारी कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं जिला एमसीबी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है.जिसके परिपालन में 18 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम कठौतिया में MV ACT के कार्रवाई के दौरान लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दौरान MV एक्ट कार्यवाही एक बुलेट वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगे होने से MV एक्ट के तहत कार्रवाई कर ₹5000 /की चालानी कार्रवाई की गई एवं तेज आवाज़ मॉडिफाइड साइलेंसर को निकलवा कर सामान्य साइलेंसर लगाया जाकर वाहन चालक को सख्त हिदायत दी गई ।यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी



