प्रत्येक वर्ष बाल दिवस पर बाल प्रतिभाओं को सम्मानित करने की घोषणा

मनेद्रगढ़ एमसीबी जिले की, प्रतिभाशाली भरतनाट्यम नृत्यांगना अस्मिता केवट का बाल दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेविका रूपा पोद्दार के द्वारा, सम्मानित किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षक चंदन केवट की सुपुत्री अस्मिता ने राज्योत्सव में उत्कृष्ट भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर सुर्खियों में आई थी। अस्मिता आत्मानंद विद्यालय में कक्षा पांचवी के छात्रा है और इसके पिता सुप्रसिद्ध गायक एवं मोटीवेटर हैं। बाल दिवस के अवसर पर बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष विजय मंगलम प्रतिष्ठान की संचालिका एवं समाज सेविका रूपा पोद्दार के द्वारा 14 नवंबर को प्रतिभाशाली बाल प्रतिभाओं को सम्मान देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर रामसेवक विश्वकर्मा , आर डी दीवान ,दिवाकर मिश्रा जगदंबा अग्रवाल ,डॉ संदीप चंदेल, अर्चना सेजपाल बलवीर कौर, रूपा पोद्दार ,अर्चना सुभाष अग्रवाल ,पिंकी सलूजा ,चंदन केवट सतीश उपाध्याय ,रोशन जहां कविता मंगतानी ,भैरव केशरवानी ,विवेक कुमार तिवारी, नीलम दुबे, कैलाश दुबे, दिवाकर आचार्य, राकेश अग्रवाल ,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button