दीपेश सैनी ने संभाली सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ की कमान,आम जनता के समन्वय से अपराध और नशे पर अंकुश लगाना होगी पहली प्राथमिकता, अब अपराधियों की खैर नहीं

मनेन्द्रगढ़ जिला,एमसीबी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह द्वारा किये गये विभागीय फेरबदल के बाद शुक्रवार की शाम नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी ने सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के अवसर पर कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के साथ औपचारिक परिचय बैठक की पदभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा में टीआई दीपेश सैनी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, नशे के कारोबार पर अंकुश और आम नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ही अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा की जनसहयोग से ही अपराध नियंत्रण संभव है। हम सभी नागरिकों से अपेक्षा करते हैं कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे। किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,उन्होंने आगे कहा कि कोतवाली क्षेत्र में रात्रि गश्त को मजबूत किया जायेगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे साथ ही थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार और त्वरित समाधान की नीति अपनाई जायेगीथाना निरीक्षण के दौरान , दीपेश सैनी ने रिकॉर्ड रूम, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया तथा कर्मियों को अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने के निर्देश दिए आपको बता दें कि पूर्व में दीपेश सैनी झगराखाण्ड थाने में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे जहाँ उनके कार्यकाल को उपलब्धि भरा और अनुकरणीय माना गया झगराखाण्ड में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल खुलासा किया था और नशे और अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया था। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नये थाना प्रभारी के नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा शहर में अपराध, नशा और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी



