जोन स्तर पर बेलबहरा के छात्रों ने मचाया धमालविज्ञान नाटिका एवं पश्चिम पश्चिम भारत विज्ञान मेला

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी ग्राम बेलबहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के छात्रों ने रजत जयंती महोत्सव 2025 के तहत आयोजित संभाग स्तरीय ब बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेले में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन में छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और नवाचार का परिचय दिया,ग्रामीण अंचल पर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के छात्रों की टीम ने विज्ञान नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी अदाकारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन हुआ है संस्था प्रमुख बलराज पाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें होने वाले बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला सहित विज्ञान नाटिका में राज्य स्तर पर भी विजय होने की शुभकामनाएं दी। व्याख्याता सुनीता मिश्रा एवं व्याख्याता निर्मला अग्रवाल के उच्चतम मार्गदर्शन में छात्रों ने जोन स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त की। इस जोन स्तर कार्यक्रम में उभरती हुई प्रौद्योगिकी उप विषय पर ललित कुमार राजवाडे प्रथम, जल संरक्षण और प्रबंधन पर कक्षा ग्यारहवीं के रचित रजक तृतीय स्थान, पश्चिमी भारत विज्ञान मेला 2025 के अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में कक्षा दसवीं की सृष्टि रवि तृतीय, प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यालय की व्याख्याता सुनीता मिश्रा द्वितीय एवं विज्ञान नाटिका में छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ग्रामीण अंचल के इस विद्यालय का नाम संभाग स्तर पर रोशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button