रईस अहमद पत्रकार हत्याकांड में आया फैसला पत्नी और प्रेमी को आजीवन सजा पुराने कोतवाल प्रभारी अमित कश्यप ने की थी जांच

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी जिले के सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चनवारीडांड में 16 मई 2024 को घटित चर्चित पत्रकार रईस अहमद पूर्व सिटी कोतवाली रहे प्रभारी अमित कश्यप और उनकी टीम के द्वारा की गई थी जांच सत्य पाए जाने पर हत्याकांड में अदालत ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया न्यायालय ने इस जघन्य अपराध में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है,क्या थी मामले की पृष्ठभूमि,16 मई 2024 की रात पत्रकार रईस अहमद की हत्या उनके ही घर में की गई थी प्रारंभिक जांच में यह घटना एक सामान्य हत्या प्रतीत हो रही थी लेकिन पुलिस पुराने सिटी कोतवाली प्रभारी अमित कश्यप और उनकी टीम गहन विवेचना के बाद खुलासा हुआ कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश थी रईस अहमद की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक विधि से संघर्षरत किशोर के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी पत्नी और प्रेमी के बीच अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी रईस अहमद को हो चुकी थी यही कारण था कि दोनों ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची वारदात कैसे हुई,हत्या की रात जब रईस अहमद घर लौटे और भोजन कर सोने चले गये तब पूर्वनियोजित योजना के तहत पत्नी के इशारे पर प्रेमी और नाबालिग साथी ने मिलकर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण रईस अहमद की मौत मौके पर ही हो गई, पूर्व सिटी कोतवाली प्रभारी अमित कश्यप पुलिस विवेचना और गिरफ्तारियाँ हुई,घटना सिटी कोतवाली पुलिस मनेंद्रगढ़ ने इसे गंभीरता से लिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष जांच दल गठित की गई।पूछताछ के दौरान पत्नी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार करते हुए पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और किशोर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था पक्ष के तर्क और साक्ष्य
अभियोजन पक्ष ने अदालत में यह तर्क दिया कि हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित और षड्यंत्रपूर्ण थी अभियोजन ने विवेचना के दौरान प्राप्त रक्तरंजित हथियार, मोबाइल कॉल डिटेल्स, गवाहों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के माध्यम से अपराध सिद्ध किया। अभियोजन ने कहा कि यह अपराध समाज में भय और असुरक्षा का माहौल अतः कठोर दंड आवश्यक है,अब आया न्यायालय का निर्णय
सभी साक्ष्यों और गवाहियों का अवलोकन करने के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने माना कि अभियोजन पक्ष ने अपराध को संदेह से परे सिद्ध किया है,अदालत ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) एवं 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है वहीं विधि से संघर्षरत किशोर का मामला बाल न्याय बोर्ड को भेज दिया गया है,न्याय की जीत, परिवार और पत्रकार समुदाय ने किया स्वागत
निर्णय सुनाए जाने के बाद रईस अहमद के परिजनों और स्थानीय पत्रकार समुदाय ने अदालत के फैसले का स्वागत किया,, पत्रकार साथियों ने कहा कि यह निर्णय सच्चे न्याय और निष्पक्ष विवेचना की जीत है जिससे समाज में यह संदेश जाएगा कि अपराध कितना भी योजनाबद्ध क्यों न हो, न्याय से बचा नहीं जा सकता जिसमें अहम भूमिका पूर्व सिटी कोतवाली अमित कश्यप और उनकी टीम की सक्रियता से सबूत इकट्ठा किया गया पत्रकार के परिजनों को मिला इस जांच का लाभ और न्याय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button