कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संविधान दिवस समारोह सम्पन्न डी राहुल वेंकट

मनेन्द्रगढ़,जिला,एमसीबी,26 नवम्बर 2025 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में संविधान दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया कार्यक्रम संविधान दिवस में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। सभा कक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में प्रस्तावना का पाठ कर संकल्प दोहराया कि वे संविधान में निहित मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को सामाजिक जीवन में धारण करेंगे
कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र का वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है जब नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करें। उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता, संवेदनशीलता और नागरिक सेवा को संविधान की भावना बताया जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम ने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ है और यह सभी के लिए समान न्याय की गारंटी देता है उन्होंने युवाओं को संविधान के अध्ययन और उसके अनुकरण के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार , अपर कलेक्टर विनायक शर्मा, श्रीमती नम्रता डोंगरे, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button