साइबर सेल की जिम्मेदारी अनुभवी विवेक पाटले पुलिस निरीक्षक को सौंप गई

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के निर्देश एवं नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में आवश्यक विभागीय फेरबदल किया गया है इस फेरबदल के तहत जिले की अत्यंत महत्वपूर्ण शाखा साइबर सेल की जिम्मेदारी अनुभवी एवं कर्मठ पुलिस अधिकारी निरीक्षक विवेक पाटले को सौंपी गई है,निरीक्षक विवेक पाटले पूर्व में जनकपुर और चिरमिरी जैसे संवेदनशील थानों की कमान संभाल चुके हैं। अपने कुशल नेतृत्व और जनसंपर्क क्षमता के लिए वे जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में कई जटिल मामलों का सफल निष्पादन हुआ है
डिजिटल युग में नई चुनौती साइबर अपराध
सोमवार को कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए निरीक्षक विवेक पाटले ने कहा कि आज का समय डिजिटल युग का है जहाँ हर व्यक्ति इंटरनेट से जुड़ा हुआ है ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया और मोबाइल एप्लिकेशन हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है उन्होंने कहा की लोगों को यह समझना चाहिए कि बैंक कभी भी फोन या संदेश के माध्यम से पासवर्ड, ओटीपी या खाता विवरण नहीं मांगता ऐसी किसी भी कॉल या लिंक से सतर्क रहें निरीक्षक पाटले ने बताया कि साइबर ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को जाल में फँसा रहे हैं। कभी क्यूआर कोड भेजकर, तो कभी लुभावने ऑफर के बहाने बैंक जानकारी प्राप्त कर ठगी कर रहे हैं
शहर से गांव तक जागरूकता अभियान
निरीक्षक विवेक पाटले ने कहा की साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता सबसे अहम हथियार है। इसी उद्देश्य से जिले के स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जनजागरूकता शिविर आयोजित किये जाएंगे। इन शिविरों में छात्रों और नागरिकों को ऑनलाइन सुरक्षा के सरल और प्रभावी तरीके सिखाए जाएंगे उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा ना करें अनजान लिंक पर क्लिक ना करें और संदिग्ध कॉल्स की जानकारी पुलिस को दें,निरीक्षक पाटले ने कहा की किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें समय पर सूचना देने से ठगी की रकम को रोकने और अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलती है उन्होंने नागरिकों से अपील की डिजिटल युग में सावधानी ही सुरक्षा है। हर नागरिक को साइबर अपराध के खिलाफ सतर्क रहना होगा