सीए अरिहंत बोथरा बनाये गए MSME विभाग द्वारा फ़ैकल्टी स्पीकर- कैट एवं चैम्बर संस्था ने दी बधाई

एम सी बी जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि
सीए अरिहंत बोथरा, सुपुत्र श्री झंवरलाल बोथरा (प्रतिष्ठित व्यवसायी) को भारत के केंद्र सरकार के MSME विभाग द्वारा फ़ैकल्टी स्पीकर के रूप में चयनित किया गया है।
अरिहंत लगातार सेमिनार में उपस्थिति देकर व्यपारियो को सहयोग करने का कार्य कर रहे है, वर्तमान में वे राज्य सरकार की औद्योगिक नीति, सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं पर कार्यशालाओं और सेमिनारों के माध्यम से नए उद्योगों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
सीए अरिहंत ने सदैव अपने ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन से उद्यमियों, व्यापारियों एवं युवाओं को नई दिशा प्रदान की है,
CAIT कैट एम सी बी और छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज MCB की ओर से हम उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।



