निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड़ ने संभाली पोड़ी थाना की कमानअवैध गतिविधियों पर लगेगा प्रभावी अंकुशजनसहयोग से पुलिसिंग को मिलेगा नया स्वरूप

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी, चिरमिरी थाना पोड़ी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह द्वारा किये गये विभागीय फेरबदल के तहत,निरीक्षक,जवाहरलाल गायकवाड़ ने शुक्रवार को थाना पोड़ी का पदभार ग्रहण किया। अपने कड़े अनुशासन, सटीक विवेचना और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध गायकवाड़ पूर्व में जनकपुर और केल्हारी थाने में थाना प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। दोनों ही स्थानों पर उन्होंने ना केवल अपराध नियंत्रण में सफलता पाई बल्कि आम जनता के बीच भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई।
थाना परिसर में पदभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षक,जे.एल.गायकवाड़ का पुलिस स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जायेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में चल रहे किसी भी अवैध कार्य पर सख्त कार्यवाही करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी,उन्होंने आगे कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। इसलिए क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा की जायेगी ताकि पोड़ी थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।
स्थानीय नागरिकों ने भी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड़,की,पदस्थापना का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगेगी। जनकपुर और केल्हारी में उनकी कार्यशैली पहले ही उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी है जहाँ त्वरित कार्यवाही और जनसंपर्क के चलते अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई थी। थाने में पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा थाना स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी शिकायत पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button