कैट की सराईपाली इकाई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं अभनपुर इकाई के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल बने, दो इकाईयों को मिले नये अध्यक्ष -कैट

छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर,देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए सराईपाली एवं अभनपुर इकाईयों का गठन किया गया
बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ;ब्।प्ज्द्ध के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) श्री अमर पारवानी को छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न जिला इकाइयों के गठन हेतु अधिकृत किया गया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में कैट की सराईपाली एवं अभनपुर इकाइयों का गठन सर्वसम्मति से किया गया तथा अध्यक्षो के नाम मनोनित किये गये बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्तावित नामों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया
इस अवसर पर अमर पारवानी ने नवमनोनीत अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इकाईयों स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु संगठित प्रयास करेंगी तथा व्यापारी समाज को सशक्त आवाज प्रदान करेंगी। यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) प्रवीण खण्डेलवाल की अनुशंसा पर संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ में परमानन्द जैन ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं,कैट सराईपाली इकाई की कार्यकारिणी इस प्रकार है
संरक्षक मदन अग्रवाल, चतुर्भज अग्रवाल, सलाहकार अवधेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,
अध्यक्ष संजय अग्रवाल,
कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,
महामंत्री विष्णु अग्रवाल ,
कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल,
उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेन पटेल,
अशोक अग्रवाल, सचिव प्रथम अग्रवाल, सह सचिव बजरंग अग्रवाल,
एमएसएमइ खादी ग्राम उद्योग प्रभारी गुंजन अग्रवाल, प्रवक्ता सौरभ गोयल, प्रदीप गुप्ता, कार्यकारिणी मनीष बंसल, आशीष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सुरेश साहू, हरिश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, मोहन जैन, श्री मुश्ताक हुसैन, कैट अभनपुर इकाई की कार्यकारिणी इस प्रकार हैसंरक्षक मोहन अग्रवाल, ईश्वर लाल राठी, विमल छापारिया, जोधा राम तारवानी, कचरू लाल भट्टर,अध्यक्ष संतोष अग्रवाल,
कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गिरिपुंजे, शोभराज दावडा,महामंत्री राहुल राठी,
कोषाध्यक्ष राजेश गांधी,उपाध्यक्ष प्रसांत झाबक, वरूण राठी, गुरूमित सिंह सचदेवा, विजय राठी, राहुल गुप्ता,मंत्री नीरज छापारिया, ईश्वर पटेल, नितेश सलावत, मोनु गुप्ता, परमेश्वर साहू, योगेश अंदानी,
उपरोक्त बैठक में कैट के पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी मुख्य रूप उपस्थित रहे



