मनेन्द्रगढ़ कन्या महाविद्यालय में आनंद मेला,आयोजित,बालदिवस पर छात्राओं ने पाक-कला का प्रदर्शन किया

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में आनंद मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष नीलू जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं,इस अवसर पर नीलू जायसवाल ने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं में ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि आनंद मेला छात्राओं को अपनी नैसर्गिक पाक-कला का प्रदर्शन करने और थोड़ी धनराशि अर्जित करने का मौका देता है। ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनमें आपसी सहयोग की भावना को मजबूत,करते,हैं,महाविद्यालय के प्रमुख डॉ. रामकिंकर पाण्डेय ने जानकारी दी कि जल्द ही अन्य आयोजन भी किए जाएंगे, जिनसे छात्राओं को बहुत कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। इस मेले में जन भागीदारी सदस्य सुधा सोनी भी उपस्थित रही , तमन्ना परवीन, कंचन तिवारी, हेमवती, अंशिका, सुहाना साहू, मुस्कान रजक, काजल, शिखा बर्मन और पल्लवी सहित कई छात्राओं ने चाय, कॉफी, चाट, इडली, ढोकला, मोमोज और भेलपूरी जैसे विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए,महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने मेले में आकर इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button