बाल दिवस पर सेजेस मनेंद्रगढ में सभी छात्र- छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी 14 नवंबर दिन शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में सेजेस मनेंद्रगढ के विद्यालय परिसर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा को पूर्ण मनोयोग से किया गया जिसमें विद्यालय प्राचार्य रामाश्रय शर्मा एवं अन्य विद्यालायीन स्टाफ द्वारा पंडित नेहरू और बाल दिवस के संबंध में भाषण,सुविचार, कविता तथ्य गीत आदि की प्रस्तुति दी गयी तत्पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे की उपस्थिति में छात्र छात्राओं के लिए स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था विद्यालय स्टाफ एवं स्व सहायता समूह की सहायिकाओं द्वारा किया गया जिसमें विद्यालय के एस एम डी सी सदस्य मनोज केशरवानी एवं प्राचार्य महोदय की भूमिका महत्वपूर्ण रही अंत में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजन के लिए पूरे विद्यालय परिवार की सराहना की गयी एवं विद्यार्थियों को एक सफल एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए अपने वक्तव्य के माध्यम से प्रेरित किया गया



