अपर कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्या निराकरण के दिए निर्देश,कलेक्टर जनदर्शन में 20 आवेदन हुए प्राप्त

मनेन्द्रगढ़,जिला ,,एमसीबी मुख्यालय,11 नवम्बर 2025 कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे अपर कलेक्टर के समक्ष रखा। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनदर्शन में आवेदक मनेन्द्रगढ निवासी रामचीत भूमि के संबंध में, सुरजीत सिंह निवासी मनेंद्रगढ भूमि के संबंध में, शेख ईस्माइल निवासी मनेंद्रगढ ग्रामीणों की भूमि को बिना किसी सूचना के अधिग्रहण कर सड़क निर्माण किये जाने के संबंध में, बाबुलाल सिंह निवासी मेंद्राडोल ग्राम मेंद्राडोल मे चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण की सूचना के संबंध में, राम कृपाल निवासी बरबसपुर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क पर ओवर लोड वाहन का संचालन के एवं भूमि के संबंध में, बसंती निवासी घटई सेवा में पुन बहाल हेतु अपील प्रस्तुत करने के संबंध में, अरविंद कुमार निवासी मनेंद्रगढ भूमि के संबंध में, मुनौवर फारूक अंसारी निवासी मनेंद्रगढ़ मेरे बड़े भाई के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के संबंध में, हेमलता सोनी निवासी मनेंद्रगढ़ वार्ड सभा लगाने की अनुमति प्रदान किये जाने के संबंध में, शरण सिंह निवासी डंगौरा धान का फसल गिरदावली के दौरान रकबा त्रुटि सुधार के संबंध में, राम कुमन निवासी डंगौरा धान का फसल गिरदावली के दौरान रकबा त्रुटि सुधार के संबंध में, शिव यादव निवासी मनेंद्रगढ़ स्वयं के घर तक पहुँचने के मार्ग अवरुध के संबंध में, श्याम कुमार पेंशन के संबंध में, कुमारी कृष्णा सिंह निवासी नेवरी पूर्व मे दिये आवेदन को लेकर स्मरण पत्र के संबंध में, सेवन्ती निवासी चित्ताझोर नगर पालिका निगम चिरमिरि मे अन्य आधार ऑपरेटर की नियुक्ति पर आपत्ति दर्ज करने के संबंध में, सुरेश पाल निवासी चित्ताझोर भूमि के संबंध में, राजकुमार पुरी निवासी पसौरी जनदर्शन में शिकायत के बाद भी कार्यवाही न करने के संबंध में, अपना शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button